{"_id":"5be1e213bdec2269637c2583","slug":"15415300884-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"....तो बाबरिया गिरोह के बदमाशों ने दिया दस्तक, मची दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
....तो बाबरिया गिरोह के बदमाशों ने दिया दस्तक, मची दहशत
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। कस्बे से सटे गांव मुगरडीह में मंगलवार की भोर में पौने तीन बजे पूरे गांव में दहशत मच गई। तकरीबन 16 की संख्या में आए बदमाशों ने एक के बाद एक घर की छतों पर चढ़कर अंदर घुसकर लूटपाट करने का प्रयास किया। एक घर से बाक्स उठा कर खेत में भी ले गए लेकिन कुछ उन्हें खास सामान नहीं मिल सका है। ग्रामीणों की नींद खुलने पर बदमाश भाग तो गए लेकिन लोग बाबरिया गिरोह का कारनामा बता रहे हैं।
गांव वालों ने बताया कि भोर में पौने तीन बजे मुगरडीह गांव में हाथों में लाठी-डंडा लिए बदमाश अपना मुंह ढक कर सूबेदार प्रजापति के घर पहुंचे। जहां से सीढ़ी उठा लाए और बारी-बारी से करीब दस से अधिक घरों की छतों पर चढ़कर घर के अंदर घुसने की कोशिश की। इसमें सुधाकर उपाध्याय के घर मे घुसकर बक्शा उठा ले गए। अंदर जाने की उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद सत्यपाल वर्मा के छत पर चढ़कर लोहे की जाली तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन वहां भी कामयाबी नहीं मिली। रवींद्र बहादुर सिंह के मकान के छत पर चढ़कर दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे कि इसी बीच गांव कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया । आवाज सुनकर बदमाश भाग खड़े हुए। डरे सहमे गांव के लोग एक दूसरे से मोबाइल पर बात कर बाहर निकले और सतहरिया चौकी इंचार्ज देवेंद्र दूबे को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट आई।
मुंगराबादशाहपुर। बदमाशों ने जिन घरों में लूटपाट करने का प्रयास किया, उनमें से एक सीसी कैमरा लगा है। कैमरे में बदमाशों की संख्या एवं उनके चेहरे कैद हो गए हैं। उनकी संख्या 16 थी। इसमें कुछ पैंट, शर्ट तो कुछ बरमूडा एवं टीशर्ट पहने थे। सबके हाथों में डंडा था। अनुमान है कि बदमाश ट्रेन से आकर स्टेशन से सीधे पास के गांव में आ गए होंगे। मुहल्ले में महज दस से बारह घर ही है। संयोग था कि वे किसी घर में छत के रास्ते नहीं घुस पाए। वैसे भी जिले में बाबरिया गिरोह के सदस्यों ने शाहगंज एवं जौनपुर के तारापुर कालोनी में घुसकर एक ही परिवार के कई लोगों की हत्या कर चुके हैं और उनके कई सदस्य जौनपुर जेल में बंद भी है।