फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अपहरण कर मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अपहरण कर मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में आठ साल की मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मासूम के भाई ने आरोपी की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।सोमवार की सुबह खून से लथपथ हालत में मासूम गरियांव बाजार मे मिली थी। पुलिस ने पहले दिन इस मामले को झुठलाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जंघई रोड और रेलवे स्टेशन को मिलाने वाले मार्ग पर भाई-बहन बैठे थे। इसी बीच आरोपी युवक आया और उसके भाई को गुटखा लेने भेजकर उसकी आठ साल की मासूम बहन को लेकर फरार हो गया। भाई जब गुटखा लेकर लौटा तो उसकी बहन वहां पर नहीं थी। उसने परिजनों को जानकारी दी । परिवार वाले फौरन थाने गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। शाम को यूपी 100 गाड़ी को किसी ने सूचना दी कि गरियांव बाजार में आठ साल की मासूम लड़की रो रही है और लहूलुहान है। पुलिस गरियांव बाजार से बालिका को ले आई। सोमवार की रात दस बजे परिजन हास्पिटल ले गए जहां मासूम बेहोश हो गई थीं। थोड़ी देर बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुरू में तो पुलिस ने पर्दा डालने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ जुटने लगी तो पुलिस की परेशानी बढ़ गई। मामला आगे बढ़ता देख पुलिस रात में ही सक्रीय हो गई। और दुष्कर्म एवं दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश मे जुट गई। मुंगराबादशाहपुर स्टेशन के करीब परिजनों व घटना के समय मासूम के साथ रहे भाई को लेकर इंस्पेक्टर शशिभूषण राय पूछताछ कर ही रहे थे कि इसी बीच आरोपी लाला हरिजन (18) दिख गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed