{"_id":"5be1e1cebdec2269a2078a94","slug":"15415300183-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी विजय यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी विजय यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। स्थानीय कोतवाली ने पसेवा बद्दूपुर गांव में शनिवार तीन नवंबर की शाम हरिमंगल यादव की गोली मार हुई हत्या के मामले में आरोपी जयगोपालगंज को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा बरामद किया है। मृतक के भतीजे बीरबल यादव ने विजय यादव एवं दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पसेवा निवासी वृद्व हरिमंगल यादव की हत्या में नामजद आरोपी गांव सहडी गोसाईंपुर थाना चोलापुर वाराणसी निवासी विजय यादव नई बाजार जयगोपाल गंज में खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तलाशी लिया तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ।