{"_id":"5be1e1abbdec2269c2365ea3","slug":"15415299832-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमले में दो घायल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से हमले में दो घायल, केस दर्ज
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव में आपसी विवाद के दौरान चाक़ू से हुए हमले में दो किशोर घायल हो गए। किशोरों का इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थलोई गांव निवासी अरमान (14 ) पुत्र नवाब अली व आशीष गौतम (16 ) पुत्र रामजी सोमवार की रात गांव मे आयोजित एक सहभोज कार्यक्रम में भोजन करने जा रहे थे। रास्ते में बगल के गांव मुस्तफाबाद निवासी अभिषेक पाल और पिंटू सरोज मिल गए वह भी साथ हो गए। रास्ते में जाते समय दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अभिषेक और पिंटू ने अरमान तथा आशीष के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को सोमवार की देर रात मछलीशहर सीएचसी लाया गया। जहाँ से अरमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि आशीष का इलाज कर डाक्टरों ने छोड़ दिया। मंगलवार को सुबह घायल अरमान के पिता नवाब अली ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दो आरोपियों अभिषेक पाल, पिंटू के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।