फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नाना बनाकर छह हजार की उचक्कागीरी,धराए

नाना बनाकर छह हजार की उचक्कागीरी,धराए

Wed, 07 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया के पास लखनऊ से लौटे एक व्यक्ति का छह हजार रुपये और बैग में रखा सामान छीन कर भाग रहे बाइक सवार उचक्के को भुक्तभोगी ने राहगीरों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर थाना क्षेत्र के वरहता रामपुर गांव निवासी कमला मौर्या लखनऊ में रहकर निजी रूप से बिजली वायरिंग का कार्य करते हैं। मंगलवार को सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रहे थे। वह दोपहर में मुंगराबादशाहपुर पहुंचे थे। वहां से मछलीशहर जाने के लिए एक प्राइवेट जीप पर बैठने जा रहे थे तभी एक व्यक्ति ने बातचीत में उसे अपना नाना बना लिया। उसके पास से छह हजार रुपये नगदी यह कह कर ले लिया कि उसे पैसे की आवश्यकता है। मछलीशहर पहुंच कर वह एटीएम से निकाल कर उसे दे देगा। उसके बहकावे में आकर कमला ने पैसा दे दिया। सतहरिया पहुंचने पर उसे बाइक पर एक अन्य व्यक्ति मिला जो रोक कर कहा कि चलो हम मछलीशहर चल रहे हैं। फिर तीनों उसी बाइक पर सवार होकर मछलीशहर के लिए चल दिए। सतहरिया बिंद बस्ती के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति साइकिल से आता दिखा तो उसने बाइक रोककर कमला मौर्या से कहा उतर जाइए यह हमारे रिश्तेदार हैं। इनसे बात करके फिर चलते हैं। जैसे ही कमला मौर्य बाइक से नीचे उतरा उचक्के बाइक लेकर तेजी से भागने लगे। इतने में कमला मौर्य पीछे बैठे व्यक्ति को कसकर पकड़ लिया और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। राहगीर मौके पर आ गए और उसे पकड़कर सतहरिया पुलिस चौकी लाए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय व सतहरिया चौकी प्रभारी देवेंद्र दुबे मौके पर पहुंच गए। पकड़े गए व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनय कुमार निषाद निवासी ग्राम भतौती थाना मेजा जिला इलाहाबाद बताया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed