{"_id":"5be089aebdec2269717a2a53","slug":"15414419223-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के मामले में छह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग के मामले में छह के खिलाफ केस दर्ज
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार में रविवार की रात में शराब की दुकान पर विवाद के बाद फायरिंग के मामले में पुलिस ने छह लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण फायरिंग करने वाले फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया।
आलमगंज बाजार में रविवार की रात में शराब लेने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि भदोही जिले से आए कार सवार लोगों ने विवाद के दौरान स्थानीय निवासी रामकुमार पाल की पिटाई कर दी। आलमगंज निवासी त्रिभुवन यादव ने इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया। गाली गलौज के दौरान कार सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे बाजार में दहशत का माहौल बन गया। विवाद के दौरान फायरिंग की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ गई। लोगों ने ललकारा तो खुद को घिरता देख कार सवार कार छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया। सोमवार को त्रिभुवन यादव निवासी आलमगंज की तहरीर पर पुलिस ने भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के करौड़ निवासी जनरैल सिंह, विजय सिंह, नन्हकू सिंह, हरीश उपाध्याय, इन्द्रेश उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।