फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रसंघ चुनाव कैसिंल कराने के लिए प्राचार्य आवास की फायरिंग

छात्रसंघ चुनाव कैसिंल कराने के लिए प्राचार्य आवास की फायरिंग

Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव निरस्त कराने के लिए प्राचार्य आवास पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। इस मामले में पुलिस ने कालेज परिसर से हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि उसने उसके समर्थक प्रत्याशी का छात्रसंघ चुनाव हारने की आशंका से किया है।
टीडी कालेज के प्राचार्य डा. बिनोद कुमार सिंह के आवास पर 21 अक्तूबर को बम अराजक तत्वों ने फोड़ा था। जिसे पटाखा समझकर किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन 26 अक्तूबर रात में दो बदमाशों ने प्राचार्य आवास पर दोबारा कई फायरिंग की तो दहशत का माहौल कायम हो गया। प्राचार्य ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लाइन बाजार थाने में केस दर्ज कराया। उधर कालेज प्रशासन भी सख्त हो गया। छात्रों की चेकिंग शुरू कर दी गई। मंगलवार को इंस्पेक्टर लाइन बाजार मिथिलेश मिश्रा फोर्स के साथ टीडी कालेज कैंपस की चेकिंग कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि एक अपराधी प्रवृति का युवक पिस्टल के साथ प्राचार्य आवास के करीब खड़ा है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। परिसर ने चेकिंग शुरू की तो एक युवक भागने लगा जिसे दौड़कर पुलिसकर्मियों ने पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास पिस्टल बरामद हुई। उसे थाने ले जाकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह छात्रसंघ चुनाव निरस्त कराने की वजह से जफराबाद थाना क्षेत्र के माधोपट्टी निवासी हनी सिंह के साथ मिलकर 26 अक्तूबर रात में प्राचार्य आवास पर पिस्टल से चार फायर किया था। देशी पिस्टल होने की से नाल फट गई थीं। एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार युवक सिकरारा थाने का वह हिस्ट्रीशीटर है। उसने प्राचार्य आवास पर हनी सिंह के साथ फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। हनी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी से मिला सुराग
जौनपुर। प्राचार्य आवास पर फायरिंग करने वालों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जिसे छात्रों ने भी देखा था। शक के आधार पर छात्रों ने इसकी जानकारी लाइन बाजार के इंस्पेक्टर मिथिलेश मिश्रा को दिया तो वह फोर्स लेकर कैंपस की चेकिंग करने निकल पड़े। संयोग से उन्होंने शक के आधार पर विक्रम सिंह से पूछताछ कर तलाशी लिया तो पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed