फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पिलखिनी गांव में फंदे पर लटकता मिला शव

पिलखिनी गांव में फंदे पर लटकता मिला शव

Sat, 27 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। जिले की इलाहाबाद सीमा से लगे सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ पर फांसी के फंदे से एक व्यक्ति का शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में शुक्रवार को सुबह रेलवे लाइन के बगल सुनसान स्थान पर नीम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। खेत की ओर गए लोगों ने शव देखकर शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। पूर्व प्रधान नन्हे मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर जंघई चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पहचान कराने की कोशिश की। उसकी पहचान नहीं हो सकी। करीब 35 वर्षीय युवक के शरीर पर बनियान और केसरिया रंग का चड्ढा था। पुलिस के मुताबिक उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed