{"_id":"5bd20a19bdec2269b4445305","slug":"154049176511-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ंदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जीरकपुर गांव में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल वालों ने बीमारी से मौत होना बताया है जबकि मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बदलापुर थाना क्षेत्र के खमपुर गांव निवासी रामतीरथ मौर्य की बेटी संगीता (38) की शादी मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जीरकपुर गांव निवासी राजेश मौर्या के साथ हुई थी। संगीता के ससुराल वालों के मुताबिक वह रात में बाथरूम गई थी तभी दौरा आने से वह पानी भरे गड्ढे में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि संगीता के पिता का कहना है कि संगीता की शादी के तीन वर्ष बाद ही राजेश ने दूसरी शादी कर ली और तभी से वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा। संगीता ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में भरण पोषण का केस भी दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल के अनुसार मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।