फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक लाख के रेल टिकट के साथ गिरफ्तार

एक लाख के रेल टिकट के साथ गिरफ्तार

Fri, 26 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। आरपीएफ टीम ने गुरुवार की सुबह अखंडनगर कस्बे में स्थित एक कम्युनिकेशन सेंटर पर छापेमारी कर एक लाख रुपये से अधिक के ई-टिकट के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव व उप निरीक्षक गंगा सागर राय ने हमराहियों के साथ राज कम्प्यूटर अखण्डनगर में छापामारी की। दुकान से रेलवे के कुल 50 ई टिकट बरामद किये। बरामद टिकटों का मूल्य एक लाख पांच हजार 264 रुपये है। मौके पर मौजूद टिकट दलाल राजभुवन पाण्डेय निवासी सरैया मुबारकपुर थाना अखण्डनगर जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुकान से कम्प्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू आदि को कब्जे में लेकर आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed