फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक टेंपो की भिड़ंत में तीन घायल

बाइक टेंपो की भिड़ंत में तीन घायल

Fri, 26 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतंवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार के समीप गुरुवार की शाम बाइक व टेम्पो की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। दो की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम क्षेत्र के इमरानगंज बाजार के समीप बाइक व टेम्पो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में फिरदोस (19) पुत्री मो. शाहिद निवासी बड़ा गांव, विद्या देवी(45) व उसका पुत्र मनीष (13) निवासी सिधाई गम्भीर रुप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विद्या देवी व मनीष की हालत गम्भीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर खुटहन थाना क्षेत्र के जय गुरुदेव आश्रम कोकना मोड़ पर शहाबुद्दीनपुर बांगर कला जिला सुल्तानपुर निवासी सभाजीत यादव(60 वर्ष) किसी कार्य से गुरुवार को खुटहन बाजार आए थे। वापस घर जाते समय बाइक की चपेट में आ गए। जिससे उनके सिर में गम्भीर चोट आयी। घटनास्थल पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलावस्था में उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। वहा पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed