फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत, नौ घायल

सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत, नौ घायल

Sun, 21 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को हुए सड़क हादसों में बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।
बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार पुरानीबाजार गांव के पास शुक्रवार को हाईवे पर गिट्टी उतार रहे ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गयी । ट्रक चालक मजदूर बलबीर गौतम (30) निवासी ग्राम शोभवा थाना कोतवाली आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ का शव बोलेरो में रखकर उसके घर चला गया। मृतक के पिता शोभनाथ गौतम की तहरीर पर थाना बदलापुर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केश दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है ।
बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कूसा गांव के लोग वरूणा नदी के पास बने कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे थे। वे गांव में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे थे तभीसामने से आ रहे मूर्ति लदे ट्रैक्टर से बगल से धक्का लग गया। जिसे ट्रैक्टर पर सवार कूसा गांव निवासी तेज बहादुर गौतम की सात वर्षीय बच्ची साधना और उसकी बहन चांदनी ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ी। साधना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चांदनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक तथा कार के बीच आमने सामने हुई भिड़न्त में कार सवार लखनऊ निवासी शंकर (50) उनकी पत्नी ऊषा (45) तथा पुत्री भूमिका (12) घायल हो गई। शुक्रवार की सुबह वे दर्शन के लिए वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर बाजार में तेज रफ्तार बाइक के धक्के से दस वर्षीय बालक मेहौड़ा गांव निवासी राजेश का बेटा साहिल घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरापट्टी गांव निवासी लक्ष्मन चौधरी(60), उनका साला लालबहादुर (20), दीपक बनवासी (17) और लक्ष्मन का पौत्र मोहित (2) एक ही बाइक पर सवार होकर पचहटिया से घर लौट रहे थे। शनिवार की शाम को धरनीधरपुर के पास पहुंचे थे तभी 108 एंबुलेंस की चपेट में आकर घायल हो गए। लक्ष्मन, लालबहादुर और दीपक को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed