{"_id":"5bcb78fabdec2269871edd60","slug":"154006140118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने भागी किशोरी को पकड़ कर परिजनों को सौपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरपीएफ ने भागी किशोरी को पकड़ कर परिजनों को सौपा
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। घर से नाराज होकर 15 दिन पूर्व भागी एक किशोरी को शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे जंघई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठी रही। शक होने पर आरपीएफ के जवानों ने किशोरी को पकड़ा। इसके बाद किशोरी से पूछताछ कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
भदोही जनपद के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 15 दिन से गायब थी। वह शुक्रवार की रात साढ़े बारह बजे जंघई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठी थी। किशोरी को अकेले बैठे देख आरपीएफ के जवान नन्हकू राम यादव व हरिश्चंद्र यादव को शक हुआ। इसके बाद आरपीएम के दोनों जवानों ने किशोरी को पकड़ कर पुछ ताछ की। इसके बाद किशोरी ने बताया कि वह अपने घर से नाराज होकर 15 दिन पहले निकली है। अब अपने घर जाना चाहती है। इस पद दोनों जवानों ने युवती को स्टेशन की सफाई कर्मी सुनीता देवी के संरक्षण में दिया। इसके बाद किशोरी द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर फोन कर उसके पिता को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर किशोरी के पिता व भाई रात में ही जंघई स्टेशन पहुंचे और किशोरी को घर ले गए ।