{"_id":"5bcb735ebdec22699f125f0c","slug":"15400599659-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ..
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूं। रजमलपुर गांव में भाई के साथ ससुराल आए छोटे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह उसका शव घर के कमरे में पाया गया। शरीर पर चोट और गले में रस्सी का निशान पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई और उसकी भाभी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बरोली निवासी प्रमेश पटेल (27) की शादी तीन माह पूर्व माड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर निवासी अमरनाथ पटेल की बेटी शर्मिला पटेल के साथ हुई थी। प्रमेश 10 अक्तूबर को पत्नी शर्मिला व छोटे भाई दिनेश पटेल (25) के साथ अपनी ससुराल आया था। अमरनाथ पटेल के अनुसार गुरुवार की शाम दोनो भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह दिनेश का शव एक कमरे में पाया गया। मृतक के शरीर पर चोट व गले में रस्सी से कसे होने का निशान था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के भाई व भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ रामभुवन यादव का कहना है कि अमरनाथ पटेल की तहरीर पर आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।