फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अगवा कर भाग रहे युवक की बाइक पलटी, किशोरी की मौत

अगवा कर भाग रहे युवक की बाइक पलटी, किशोरी की मौत

Fri, 19 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर गांव में बने दुर्गापूजा पंडाल के पास से बुधवार की शाम किशोरी को अगवा कर भाग रहा बाइक सवार मुस्तफाबाद के पास बाइक समेत गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने से किशोरी की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक घायल हो गया। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर अपहरण, हत्या और गैंगरेप के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार की शाम को परसूपुर गांव में स्थापित दुर्गापूजा पंडाल में गई थी। जहां से दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और भागने लगे। जिस पर कुछ लोगों ने बाइक से पीछा कर लिया। अपहर्ता किशोरी को लेकर मुस्तफाबाद के पास पहुंचे थे तभी सामने से लोगों ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आने से बाइक पर पीछे बैठी किशोरी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक पवारा थाना क्षेत्र के सजईकला निवासी जितेंद्र पटेल घायल हो गया। घायल युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र और उसके दो साथियों तौफीक व मुख्तार निवासी सजईकला को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ मछलीशहर अवधेश शुक्ला ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed