{"_id":"5bc637b9bdec2269424bfe31","slug":"1539717019645-50-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45.50 लाख की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
45.50 लाख की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। पुलिस ने कुशहां गांव के पास से सोमवार की रात ट्रक पर लदी 940 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है।
सोमवार की रात सिंगरामऊ थाने की पुलिस सिंगरामऊ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुशहां मोड़ स्थित मिश्रौली गांव में ईंट भट्टे के पास एक ट्रक खड़ा है, जिससे लोग कोई सामान हड़बड़ी में उतार रहे हैं। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की गाड़ी देख वहां मौजूद लोग फरार हो गए। ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक चालक ने अपना नाम जसवंत सिंह निवासी 125 साजिदनगर इंदौर मध्यप्रदेश बताया। उसने पुलिस को बताया कि ट्रक मालिक ने उसे इसी स्थान पर माल पहुंचाने के लिए कहा था। पुलिस ने तलाशी ली तो ट्रक में देशी शराब की पेटियां भरी थी। सूचना पर बदलापुर के आबकारी निरीक्षक प्रशांत सिंह और शाहगंज के आबकारी निरीक्षक प्रदीप मिश्र, पीआरबी के प्रभारी रामआश्रय यादव मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि ट्रक से कुल 948 पेटी शराब बरामद हुई है। प्रत्येक पेटी में 48 शीशी है और प्रत्येश शीशी में 180 एमएल स्पेशल बाम्बे विस्की ब्रांड की शराब है। इंदौर से अरुणांचल प्रदेश जानी थी। लेकिन चालक तस्करी के लिए शराब लेकर जिले में आया था।