फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज..

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज..

Wed, 17 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ बाजार जा रही किशोरी को मनबढ़ युवक खेत में खींच ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी की आबरू बचाने की खातिर लड़की की मां चिल्लाते हुए गांव की तरफ दौड़ी। महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया। आरोपी दुराचार के मामले में दो साल पहले जेल गया था। जो अभी हाल ही में जमानत पर छूटक आया है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीडन और दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार की शाम को अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दवा लेने बाजार जा रही थी। वह बस्ती से दूर सूनसान रास्ते पर पहुंची थी तभी मनबढ़ युवक लड़की का हाथ पकड़कर उसकी मां के सामने ही खेत में खींच ले गया। मां ने विरोध किया तो उसे मारने पीटने की धमकी दी। लड़की की मां बेटी की आबरू बचाने की गुहार लगाते हुए गांव की तरफ भागते हुए गई। जहां शोर सुनकर गांव के लोग आ गए तो मनबढ़ युवक लड़की को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी बरेठी गांव निवासी विनोद यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक अभी एक माह पूर्व ही दुराचार के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया है। दो वर्ष पूर्व दुराचार के मामले में वह जेल गया था। सीओ मडिय़ाहूं रामभुवन यादव का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed