{"_id":"5bc635c7bdec22695b7797db","slug":"15397165212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात घर में सो रही दो सगी बहनों के साथ पांच की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों बहनों को मारपीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शाहगंज कोतंवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात दो सगी बहने अकेले घर के कमरे में सो रही थी। दरवाजा खुला था। परिवार के अन्य सदस्य गांव में स्थापित पूजा पंडाल में चल रहे देवी जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मौके पाकर गांव के चार युवक घर में घुस गए और दोनों बहनों के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। लड़कियों ने शोर मचाया तो आस पास के लोग पहुंच गए। लोगों को आता देख मनबढ़ फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी देवी जागरण कार्यक्रम छोड़कर घर आ गए। पीड़िता के दादा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुंदर , दिनेश, संजय , नरेंद्र और जितेंद्र के केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।