फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   श्रमजीवी विस्फोट कांड का आतंकी आरोपी पेश

श्रमजीवी विस्फोट कांड का आतंकी आरोपी पेश

Sat, 13 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। श्रमजीवी बम विस्फोट कांड के मामले में सजायाफ्ता आतंकवादी रोनी के साथ ट्रेन में बम रखने के आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन व विस्फोट कांड में सहयोग के आरोपी नफीकुल विश्वास को शुक्रवार को जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा में लाकर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया। मामले में बहस के लिए 27 अक्टूबर की तिथि नियत की गई।
विज्ञापन

पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में 28 जुलाई 2005 की शाम करीब सवा पांच बजे हरपालगंज रेलवे स्टेशन के आगे हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास साधारण बोगी में जोर का बम धमाका हुआ था। जिसमे ं 14 यात्रियों की मौत हो गई थी और 62 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूर्व में इसी मामले में आरोपी आतंकवादी आलमगीर उर्फ रोनी व ओबैर्दुरहमान उर्फ बाबू भाई को कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है । जिसकी अपील हाई कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed