{"_id":"5bbf96d3bdec224fc91ff91e","slug":"153928261711-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री हुआ जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्री हुआ जहरखुरानी का शिकार
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात एक युवक बेहोशी की हालत में प्लेटफार्म फार्म नम्बर तीन पर मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया।
बुधवार की रात स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर जहरखुरानी का शिकार रमाकांत (20) पुत्र रामकरन निवासी भडसारे थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बेहोशी की हालत में मिला। आधार कार्ड से उसकी पहचान होने पर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी और उपचार के लिए पुलिस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि पंजाब प्रांत के लुधियाना में रहकर वह नौकरी करता था जो किसान एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर घर आने के लिए चला था। बताया कि उसका बैग व मोबाइल सब गायब है। खबर लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था।