फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से 45 हजार की लूट

महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से 45 हजार की लूट

Tue, 09 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौद गांव के पास मंगलवार को दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला स्वास्थ्य कर्मचारी को असलहे के बल पर धमकाकर 45 हजार रुपये लूट लिए। रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी उर्मिला देवी राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में एएनएम हैं। मंगलवार को वह स्टेट बैंक की शाहगंज शाखा से 45 हजार रुपये निकाल कर अपने पति झिनकू राम के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। बरौद गांव के लक्ष्मीशंकर इंटर कालेज के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। एक बदमाश ने बाइक के पीछे बैठी उर्मिला की कनपटी पर असलहा सटा दिया और दूसरे ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया। रुपये लूटने के बाद बदमाश उनकी बाइक की चाभी भी छीन ली और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए हुसैनाबाद की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद झिनकू राम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई। नाकेबंदी की गई लेकिन बदमाश पकड़े न जा सके। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी घटना स्थल जायजा लिया। पुलिस पीड़िता को साथ में लेकर बैंक पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखा। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे कुछ संदिग्धों को चिह्नित कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed