फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत, एक घायल

सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत, एक घायल

Tue, 09 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। शाहगंज में ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। क्षेत्राधिकारी के समझाने बुझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी जयप्रकाश सोनकर (45) सुबह करीब दस बजे किसी काम से पालिटेक्निक चौराहे के पास से गुजर रहे थे तभी किसी अज्ञात चारपहिया वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पवई थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव निवासी संजय राजभर का पुत्र दिव्यांशु (13) छिड़वाभादी गांव में अपने फूफा बच्चूलाल के यहां रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार की शाम साइकिल से वह सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था। जैसे ही वह जैन हास्पिटल के समीप पहुंचा था तभी लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदी गई पटरी पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। उसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही बड़ी संख्या में गांव से लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने शव रखकर आजमगढ़-सुल्तानपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर डटे रहे। मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस व एक प्लाटून पीएसी के जवान जाम खुलवाने व शव को पुलिस और पीएसी के जवानों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। बाद में पहुंचे सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव के समझाने बुझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी दीनदयाल गौड़ (29) बाइक से जौनपुर शहर से लौट रहे थे। वह केशवपुर के पास पहुंचे थे तभी अचानक सामने आए कुत्ते से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जौनपुर-सुल्तानपुर हाईवे पर सिंगरामऊ बाजार में महाकाली मोड़ के पास रोडवेज और पिकअप में टक्कर हो गई। पिकअप चालक और रोडवेज बस में सवार यात्री सभी बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed