फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बेटे की मौत के बाद नदी में बहा दिया था पिता ने शव

बेटे की मौत के बाद नदी में बहा दिया था पिता ने शव

Tue, 09 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के हरीपुर पाली घाट पर रविवार की सुबह 22 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त उसके पिता दीनानाथ ने अपने पुत्र विकास निवासी मझगवां कला के रूप में किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र विकास ने फांसी लगाकर जान दे दिया था। उनके बिरादरी में शव को जलाया नहीं जाता। इसीलिए उन्होंने बेटे के शव को नदी में बहा दिया था। ऐसा पुलिस दावा कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां कला निवासी मृतक के पिता दीनानाथ का कहना है कि शनिवार को विकास व उसकी भाभी से झगड़ा हो गया था। देर शाम को दोनों के बीच दुबारा झगड़ा हुआ तो विकास रात में घर से निकल गया था। वह अक्सर घर से कई दिन गायब रहता था इसलिए किसी ने उसके घर से जाने पर ध्यान नहीं दिया। रविवार की सुबह घर से कुछ दूर एक बाग में फांसी लगा लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। पिता ने दूसरे बेटे के साथ मिलकर शव को फाँसी से उतारकर बाइक से उसे सई नदी में प्रवाहित कर घर चले गए थे। जिसे पाली घाट पर ग्रामीणों ने नदी में बहता देखकर पानी से बाहर निकला और पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed