{"_id":"5bb66b56867a5528e05b4b43","slug":"153868166420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। मोबाइल फोन पर मिस्ड काल से शुरू बातचीत का सिलसिला इश्क तक पहुंच गया। इश्क कुछ इस कदर परवान चढ़ा कि सुल्तानपुर जिले की प्रेमिका शादी का प्रस्ताव लेकर बुधवार की शाम शाहगंज के ताखा गांव निवासी प्रेमी के घर पहुंच गई। दोनों के अलग-अलग समुदाय के होनेे के कारण दोनों ही के परिजन विवाह के लिए तैयार नहीं थे। पहले तो प्रेमी के परिवार वालों ने लड़की को समझाने की कोशिश की। मगर वह अपनी जिद पर अड़ी रही तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने मामला सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र होने की बात कहकर उसे वहीं भेज दिया।
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के मोबाइल की मिस्ड काल शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा गांव निवासी युवक के फोन पर आई। उसके बाद से दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। तीन महीने तक दोनों में लगातार बातचीत होती रही। दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार करना शुरू कर दिया। बुधवार को युवती शाहगंज आई और पता पूछते हुए युवक के घर पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंची लड़की शादी की जिद पर अड़ गयी। गांव के लोगों ने लोकलाज की लाख दुहाई देते हुए उसे समझाने की कोशिश की। मगर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। दरवाजे पर ही धरना देकर बैठ गईथी। युवक के घर के लोगों ने इसकी सूचना युवती के घर वालों को और पुलिस को दे दी। पुलिस ने भी युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी थी। बात नहीं बनी तो पुलिस उसे थाने ले आई। युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। वे उसे मनाते रहे लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। अल्प संख्यक समुदाय के प्रेमी युवक से शादी की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने भी युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नही बनी। स्थानीय पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ते हुए मामला कादीपुर थाने का बताकर दोनों पक्षों को कादीपुर थाने भेज दिया।