{"_id":"5bb66b42867a5528e41a9446","slug":"15386816444-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम मीटिंग में एसओ खुटहन को पड़ी डांट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम मीटिंग में एसओ खुटहन को पड़ी डांट
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस लाइन सभागार में गुरूवार को साढ़े चार घंटे तक चले क्राइम मीटिंग में एसपी ने एक-एक कर 28 थानों की समीक्षा किया। माफिया गैंग चिहिंत, गुंडा गैंगेस्टर की कार्रवाई न करने पर फटकार लगाई। एसओ खुटहन को गिरफ्तारी के एक मामले में लापरवाही बरतने पर फटकारा। सही तरीके से पर्वेक्षण नहीं करने पर सीओ शाहगंज को भी कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया।
एसपी दिनेश पाल सिंह क्राइम मीटिंग के दौरान पूरे फार्म में थे। उन्होंने संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा किया। फिर माल संबंधी अपराधों में गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई पूछा। सभी चेताया कि अपराधों पर नियंत्रण आवश्यक है। जनता के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए। शराब माफियाओं को चिंहित किया जाए। दुष्कर्म, छेड़खानी, प्राणघातक हमला, बलवा के आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। एसपी ने जमीन संबंधी प्रकरणों में दोनों पक्षों को पाबंद करने का निर्देश दिया। अच्छी विवेचना के लिए इंस्पेक्टर केराकत अनिल सिंह को शाबासी दी। कहा कि जो भी अच्छा कार्य करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। बड़ी बरामदगी के मामलों में गैंगेस्टर की कार्रवाई पर जोर दिया। बैठक में एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय, एसपी ग्रामीण संजय राय, सीओ नृपेंद्र, सौम्या पांडेय आदि मौजूद रहे।