फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आशनाई के चक्कर में हुई थी किशोर की हत्या

आशनाई के चक्कर में हुई थी किशोर की हत्या

Wed, 03 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार की रात हुई किशोर की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों क गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक हत्यारोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार आशनाई के चक्कर में युवक की हत्या की गई थी।

बड़ागांव की विश्वकर्मा बस्ती में रविवार की सुबह किशोर का शव उसके घर के सामने चारपाई पर मिला था। उसके गले पर रस्सी से कसे होने के निशान और चोट के भी निशान थे। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। पुलिस की जांच में पता चला कि किशोर की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई है। पड़ोस के युवकों ने उसकी हत्या की है। हत्यारों ने घटना को अंजाम देने के बाद आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। हत्यारों ने शव को घर के पीछे बबूल के पेड़ पर फंदे पर लटका दिया था। शव को मृतक के पिता ने पेड़ से उतार कर चौकी पर रखा दिया था। आत्महत्या के बाद पुलिस की छानबीन की डर से पूरी घटना की जानकारी देने के बजाय परिवार के लोग लाश को चौकी पर पड़े होने की बात कह रहे थे। पुलिस छानबीन के बाद दो युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जबकि एक फरार बताया जा रहा है। डागस्क्वायड की निशानदेही पर पुलिस पुलिस का शक पड़ोसी के घर के लोगों पर गहराता गया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में जो कहानी सामने आई उसके मुताबिक मृतक कृष्ण राम की हत्या आशनाई के चलते कर दी गई थी। और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को मृतक के घर के पीछे बबूल के पेड़ पर ले जाकर नायलान की रस्सी के सहारे लटका दिया गया था। कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी रिजवान व जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि एक आरोपी एहतेशाम फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed