{"_id":"5bb3c3a8867a557ff96753ae","slug":"153850766711-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की पिटाई से गुस्साए लोगों ने स्कूल में की तोड़ फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की पिटाई से गुस्साए लोगों ने स्कूल में की तोड़ फोड़
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ में स्थित गंगादीन रामकुमार इण्टर कॉलेज में मंगलवार को एक छात्र की पिटाई से गुस्साए गांव के लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की । सूचना पर पुलिस पहुंची तो तोड़फोड़ करने वाले वहां से फरार हो गए। बाद में गांव के लोगों के बीच हुई पंचायत में सुलह समझौता हो गया।
गंगादीन रामकुमार इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि स्कूल में अभद्रता करने पर हाईस्कूल के एक छात्र को सोमवार को डांट दिया था। उसने अपने घरवालों से शिकायत कर दी कि स्कूल में उसकी पिटाई की गई है। मंगलवार को रामगढ़ गांव से कई लोग स्कूल में पहुंचे और प्रधानाचार्य कार्यालय में पहुंचकर विवाद करने लगे। स्टाफ से धक्कामुक्की में गांव के किसी को चोट लग गई। इसी दौरान लोग कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण फरार हो गए।प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी का कहना है छात्र अभद्रता कर रहा था इसीलिए उसे सिर्फ डांट दिया था। बाद में ग्रामीण, स्कूल प्रशासन के बीच पुलिस की मौजूदगी में काफी देरतक पंचायत चली। जिसमें दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया है।