फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घर से बाइक पर ले जाकर किया गैंगरेप

घर से बाइक पर ले जाकर किया गैंगरेप

Wed, 03 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गौराबदशाहपुर। क्षेत्र के एक गांव से युवती को एक अक्टूबर की भोर में दो युवक धमकाकर उसे बाइक पर बिठाकर आजमगढ़ जिले के खनिया के पास ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवक उसे ले आकर उसके गांव के बाहर छोड़ गए। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

क्षेत्र के एक गांव की युवती घर के बाहर सोई थी। जहां दो युवक पहुंचे और उसके मुंह में कपड़ा ठुंसकर थोड़ी दूर पैदल ले गए। फिर बाइक पर बैठाकर उसे आजमगढ़ के एक गांव के खेत में सुनसान स्थान पर ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। युवती ने एक युवक को पहचान लिया। आरोपी युवती को गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। रोते बिलखते युवती अपने घर पहुंची और मां से पूरी बात बताई। सुबह मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। युवती से आरोपी की पहचान कराई जा रही है। अभी कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के एक नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही तीन लोग प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर गैंगरेप किए थे। इस मामले में एक आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर है। गैंगरेप की घटनाओं को लेकर महिलाओं में भय व्याप्त हो गया है। सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि केस दर्ज एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed