{"_id":"5bae7dc5867a557ec97f2a64","slug":"153816210013-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडख़ानी के दो आरीपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेडख़ानी के दो आरीपी गिरफ्तार
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। वाराणसी जौनपुर रेल लाइन पर जलालपुर थाना क्षेत्र के कुसाव गांव के पास शुक्रवार को सुबह टे्रन से कटकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सोइरी गांव निवासी अजय राजभर की पत्नी सरिजा राजभर(25) रक्षा बंधन के मौके पर अपने मायके कुसांव गांव आई थी। तभी से वह अपने पिता मूसे राजभर के घर पर रह रही थी। परिजनों के मुताबिक सरिता सुबह शौच के लिए गई थी। देर तक नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच रेलवे लाइन पर महिला का शव मिलने की सूचना मिली परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शव सरिता का ही था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ससुराल के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के रामपुर कला और मारूफपुर गांव से छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के दो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी सचिन (19) पर 25 सितंबर को किशोरी के साथ छेड़खानी का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। गुरुवार की देर रात पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर एक माह पूर्व मारूफपुर गांव निवासी मुकेश पुत्र रामकृपाल पर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को सुबह कोतवाली पुलिस ने उसे भी उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।