{"_id":"5baa8481867a557eb34152d8","slug":"153790167716-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत-प्रेत त्र्े चककर में मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूत-प्रेत त्र्े चककर में मारपीट, आठ घायल
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। नाथुपुर चौराहे के पास मंगलवार को भूत-प्रेत के चक्कर में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। जफराबाद थाना क्षेत्र के कुंडवा निवासी दयाशंकर राजभर की बहू ऊषा को शादी के सात वर्ष बाद भी संतान पैदा नहीं हुई। परिवार के लोग मंड़ियाहूं के पास किसी ओझा के यहां पिछले छह माह से झाड़फूंक करा रहे थे। झाड़फूंक के दौरान ओझा ने दयाशंकर से कहा कि उसकी बहन ने बहू पर भूत प्रेत कराया है। अगर वह भी आ जाये तो भूतप्रेत का साया वापस चला जायेगा। मंगलवार को दयाशंकर ने बहन,बहनोई तथा अन्य लोगो के साथ ओझा के पास गया। वहां पर झाड़फूंक के बाद सभी घर आ रहे थे। रास्ते मे बहन की तबीयत कुछ खराब होने पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट हो गई। मारपीट में दयाशंकर की पत्नी, बेटी तथा छह अू्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मानें तो जिस महिला की तबियत खराब होने पर मरपीट हुई उसे चार पहिया वाहन में बैठने के चलते उल्टी हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दोनो पक्षों समझौता कर लिया।