फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अलग अलग हादसों में युवक समेत दो की मौत, एक घायल

अलग अलग हादसों में युवक समेत दो की मौत, एक घायल

Sun, 23 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चंदौली निवासी दीपक यादव नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर निवासी शिवशंकर निषाद के ट्रक पर खलासी का काम करता था। दीपक सुबह करीब सात बजे जोगियापुर निवासी शिवम निषाद(19) के साथ बाइक से किसी काम से सिपाह गया था। दोनों सिपाह से जोगियापुर आ रहे थे। वह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बलुआघाट के पास पहुंचे थे कि तभी जेसीज चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार डिलेवरी वैन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों युवकों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में दीपक की मौत हो गई। जबकि शिवम को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मरगूपुर निवासी दूधनाथ केवट (70) शुक्रवार की रात बदलापुर बाजार से सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। वह पूरामुकुंद गांव के पास मरगूपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed