फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एटीएम बना ही नहीं खाते से निकाल लिए 40 हजार

एटीएम बना ही नहीं खाते से निकाल लिए 40 हजार

Sat, 15 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के जिया पट्टी गोडाखास गांव निवासी एक महिला का बैंक से एटीएम नहीं है बावजूद इसके उसके खाते से कई किस्त में 40 हजार रुपये जालसाजों ने निकाल लिए। महिला के खाते से यह रकम 15 सितंबर 2017 से अब तक कई किस्तों में एटीएम से निकाले गए हैं। जानकारी होने पर महिला ने इसकी शिकायत प्रधान से की। प्रधान महिला को लेकर बैंक पहुंच गए। जांच करने के बाद पता चला कि एटीएम के जरिए महिला के खाते से धन निकाला गया है। जबकि की महिला ने एटीएम कार्ड बनवाया ही नहीं है।
विज्ञापन

जिया पट्टी गोडाखास गांव निवासी भगवंती देवी का जफराबाद स्थित यूनियन बैंक में खाता है। शनिवार को भगवंती ने अपना पासबुक प्रिंट कराने के लिए बैंक पहुंची। बैंक से पासबुक प्रिंट कराने के बाद पता चला कि उनके खाते से एटीएम के माध्यम से से दो-चार हजार करके 40 हजार निकाल लिया गया है। भगवंती पढ़ी-लिखी नहीं है। ऐसे में यूनियन बैंक की शाखा ने भगवंती को एटीएम कार्ड जारी नहीं किया था। अब सवाल यह उठता है कि जब भगवंती को एटीएम कार्ड जारी नहीं किया गया तो उसके खाते से एटीएम का प्रयोग कैसे किया गया। भगवंती ने इस बात की शिकायत ग्राम प्रधान घोड़ाखास नंदलाल से की। ग्राम प्रधान शनिवार को भगवंती के साथ मामले की शिकायत करने यूनियन बैंक शाखा जफराबाद पहुंच गए। मैनेजर संतोष कुमार मामले पर चर्चा की। शाखा प्रबंधक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed