फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जानलेवा हमला से भड़के अधिवक्ता, किया कार्य बहिष्कार

जानलेवा हमला से भड़के अधिवक्ता, किया कार्य बहिष्कार

Sat, 15 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी मोहल्ला निवासी अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव पर कार से दीवानी न्यायालय जाते समय सुतहट्टी तिराहे पर गाड़ी रोककर हमलावरों ने प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर चोटें आई है। सूचना पर पुलिस और अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक एवं मंत्री बरसातू राम ने वकीलों की दरखास्त पर घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया तथा आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ला व अन्य सदस्यों ने मामले का संज्ञान लिया। प्रस्ताव भेज कर घटना की निंदा की हमलावरों पर एनएसए व हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज करने व शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि यदि हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो अधिवक्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

वैसे पुलिस ने इस मामले में चार नामजद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई गई है। जिला चिकित्सालय में अधिवक्ता का मेडिकल हुआ। कोतवाली से लेकर जिला चिकित्सालय तक अधिवक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुतहट्टी तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए अन्य आरोपियों की शिनाख्त करने व सबूत खंगालने में पुलिस लगी हुई है। अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव ने तहरीर दिया है कि वह घर से कार से कचहरी के लिए जाते समय जब सुतहट्टी तिराहे पर पहुंचे तो पहले से हत्या की तैयारी से घात लगाकर बैठे मो.जावेद ,सुनील, श्रीप्रकाश, अनवर व तीन- चार अज्ञात लोंग उनकी गाड़ी रोककर घेर लिए। कहे कि हम लोगों के गोल के लोगों के खिलाफ पैरवी करते हो। ललकारते हुए आरोपियों ने जान से मारने की नियत से कील लगे बांस के फल्टे व ईट- पत्थर से मार कर चोटें पहुंचाए। जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। उनके सहयोगी व रास्ते से गुजर रहे अधिवक्ताओं ने बीच बचाव कर जान बचाई। हमलावर गालियां व जान से मारने की धमकी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed