{"_id":"5b9ab289867a557f5e02c0d1","slug":"15368648899-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की लाश लेने के लिए दो भाइयों में हुई मारपीट ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की लाश लेने के लिए दो भाइयों में हुई मारपीट ..
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के पश्चिमी कौड़िया (गुप्ता गली) में बेटी के घर बीमार मां की मौत की खबर पर पहुंचे दो भाइयों ने लाश लेने के लिए मारपीट कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों को शांत कराया। मृतका के पति की मंशा के अनुसार शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतका के छोटे बेटे को सौंप दिया गया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव भवनाथपुर गांव निवासी लीलावती पत्नी चिरौजीलाल काफी समय से बीमार चल रही थी। महिला के दोनों बेटे अलग रहते हैं। बीमार मां की देखभाल ठीक से न होने के कारण उनकी बेटी मीरा देवी अपनी मां को लेकर अपने घर शाहगंज के पश्चिमी कौड़िया चली आई। यहां बेटी के घर पर इलाज के दौरान गुरुवार को लीलावती की मौत हो गई। बहन ने मां की मौत की खबर अपने भाइयों को दी। जिस पर दोनों भाई मनोज कुमार व दिलीप कुमार मीरा के घर पहुंचकर लाश के लिए छीना-झपटी करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हो गई। घटना की खबर पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर दोनों को शान्त कराया। घटना को लेकर पूरे दिन नगर में चर्चा का माहौल गर्म रहा।