{"_id":"5b9ab273867a557f220f9191","slug":"153686486615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को कमरे में बंद कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों को कमरे में बंद कर लाखों की चोरी
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/बरईपार। मुंगराबादशापुर थाना क्षेत्र के नौवादाड़ी गांव में गुरुवार की रात परिजनों को कमरे में बंद कर नकदी व जेवरात समेत लाखों का सामान चुरा ले गए। मछलीशहर के चकघसीटा गांव में स्थित कपड़े की दूकान का शटर चाड़कर एक लाख 80 हजार नकदी चोर उठा ले गए। सुबह डाग स्क्वॉड पहुंचा लेकिन चोरों की सुराग नहां लगा सकी।
नौवादाड़ी गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह के परिवार के कुछ सदस्य घर के अंदर और कुछ बरामदे में सो रहे थे। मुख्य दरवाजे में बाहर से ताला बंद था। दीपावली की रात में मुख्य दरवाजे में लगा ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बगल के कमरों का अन्य कमरों मे रखी अटैची, लोहे के बाक्स उठा ले गए। घर से दूर खेत में बाक्स अटैची तोड़कर नकदी और जेवरात समेत डेढ़ लाख से अधिक का माल समेट ले गए। इसी थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी राम अकबाल मौर्या के घर मे भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया लेकिन वहां घर के सदस्य जाग गए तो चोरों ने भागना पड़ा।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चक घसीटा बाजार में लालता प्रसाद साहू की सुजानगंज रोड पर कपड़े की दूकान है। रात में चोरों ने दूकान का शटर चाड़कर 1.80 लाख नकदी पार कर दिया। पीड़ित ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस और डागस्क्वायड ने भी छानबीन की लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका। बक्शा थाना क्षेत्र के भुतहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर गेट का ताला तोड़कर सोने का मुकुट, हार, पीतल के घंटे समेत डेढ़ लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। मंदिर के पुजारी रामजीत सुबह मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई है।