{"_id":"5b96bb72867a557ec31fa911","slug":"15366050279-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस उठा ले आई थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस उठा ले आई थाने
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस का आतंक क्षेत्र में कायम है। कब किसको पुलिस बंद कर देगी और कब किसके दबाव में छोड़ देगी, नहीं कहा जा सकता। सोमवार को पुलिस सधीरनगंज बाजार के पास भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय को थाने उठा ले आई। इसकी सूचना जब विधायक डा. लीना तिवारी को मिली तो वह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंच गई और उन्होंने पुलिस से कारण पूछा। तो पता चला कि शराब की दुुकान पर भीड़ लगी थी। जहां पुलिस जिसे अगल बगल खड़ा देखी। उसे ही जीप में लादकर उठा ले आई। विधायक ने नाराजगी जताया तो इंस्पेक्टर ने मान मनौवल कर भाजपा कार्यकर्ता को छोड़ दिया। विधायक ने इंस्पेक्टर को हिदायत दी कि कार्यकर्ताओं का का उत्पीड़न और वसूली बंद होनी चाहिए। अन्यथा पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की जाएगी। विधायक के पति पवन तिवारी भी इस दौरान मौजूद रहे।