{"_id":"5b956dcc867a557ea274cd96","slug":"153651961318-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पशु तस्कर की पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पशु तस्कर की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के बटाऊवीर-सिंगरामऊ मार्ग पर तियरा गांव के पास शनिवार रात सड़क पर लकड़ी रखकर ग्रामीणों ने पशु तस्करों का पिकअप वाहन रोक लिया। गाड़ी में सवार दो पशु तस्कर फरार हो गए, जबकि एक को पकड़कर पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस केस दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है। पशु तस्करों की गाड़ी से पुलिस ने दो चाकू और ईंट- पत्थर के टुकड़े बरामद किए हैं।
28 अगस्त की रात पशु तस्करों ने तियरा गांव के दयाराम खरवार व पारसनाथ की भैंस गाड़ी में लाद ले गए थे। पड़ोस के बछाड़ी गांव के सीताराम की भैंस भी उसी रात पशु तस्कर पिकअप वाहन पर लादकर ले गए थे। इस घटना के बाद से ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। शनिवार रात में गांव के लोगों ने सड़क पर लकड़ी और पत्थर रखने के बाद खुद दूर बैठ गए थे। रात करीब 12 बजे बटाऊवीर की तरफ से आए पिकअप वाहन सड़क पर रखी लकड़ी में टक्कर मारते निकल गया। करीब पांच सौ मीटर दूर इसी तरह से और लकड़ी व पत्थर रखे गए थे। चालक ने यहां भी गाड़ी लकड़ी पर चढ़ा दी, लेकिन उसकी कमानी टूट गई और गाड़ी खड़ी हो गई। इतने में दूर बैठे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ उन्हें घेर लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर दो तस्कर खेत के रास्ते फरार हो गए। जबकि एक तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। उसने अपना नाम आजम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय बताया। आजम ही गाड़ी चला रहा था। उसने अपने दोनों साथियों का भी नाम पुलिस को बताया है। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तस्कर रात में उसी सड़क से गुजरते हैं, जिस पर पुलिस गश्त करने का दावा करती है। बावजूद इसके पुलिस कभी तस्करों को पकड़ नहीं पाती।