फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एकही रात एक दूकान और पांच घरों से 4.50 लाख की चोरी

एकही रात एक दूकान और पांच घरों से 4.50 लाख की चोरी

Mon, 10 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा/खुटहन। बक्शा और खुटहन थाना क्षेत्र के अलग- अलग गांवों में शनिवार रात एक दुकान और पांच मकानों से चोरों ने नगदी, जेवरात समेत करीब 4.50 लाख का माल चोरी लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
बक्शा थाना क्षेत्र खुशहूपुर गांव निवासी श्रीराम यादव के घर के पीछे की दीवार काटकर घुसे चोरों ने एक लाख नगदी और करीब इतनी ही कीमत के गहने चोरी कर दिए। पीड़ित के मुताबिक पीेएम आवास योजना के तहत उन्हें आवास की किश्त मिली थी। आवास का 70 हजार और घर का 70 हजार रुपये बक्शे में रखा था, जिसे चोर उठाकर ले गए। इसी थाना क्षेत्र के फतेहगंज सरायरैचन गांव निवासी कमला यादव के घर में घुसे चोरों ने नगदी व आभूषण समेत एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के धमौर गांव निवासी बसंतलाल अग्रहरि की खुटहर जौनपुर मार्ग पर बाजार में किराना की दुकान है। रात में चोरों ने दुकान में नकब लगाकर चार हजार नगदी सहित 20 हजार का सामान चोरी कर लिया। बनुआडीह गांव निवासी बाबूलाल यादव प्रधान के घर के पीछे आम के पेड़ के सहारे चोर छत के रास्ते आंगन में उतर आए। कमरे में रखे बैग से 20 हजार नगद, सोने की एक अंगूठी और पायल चोरी कर दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी लालजी यादव के घर से भी चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 30 हजार रुपये, सोने की एक चेन, अंगूठी, तीन पायल चोरी कर ली। इसी थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव निवासी आशीष सोनी के घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी की स्टेपनी और एलसीडी टीवी भी चोर उठा ले गए। पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed