{"_id":"5b956d6c867a55014118d494","slug":"153651951613-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के गिरोह का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों के गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र के सरैया मोड़ से चोरों के गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। यह छह बड़ी चोरी की वारदात में वांछित था। तीन थानों की पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।
गिरफ्तार नन्हे विश्वकर्मा उर्फ नान्हू ग्राम शेख अशरफपुर थाना खुटहन का निवासी है। 2016 से 2018 तक कुल छह बड़ी चोरियों में वह वांछित था। आरोप है कि वर्ष 2016 में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक बैंक में गैस कटर से शटर काटकर चोरी का प्रयास किया था। एक सराफ की दुकान से लाखों रुपए की चोरी किया था। वर्ष 2017 में लाइन बाजार में घटना के बाद 10 दिसंबर 2017 को जफराबाद थाना क्षेत्र के सादात मसौड़ा गांव से राजेश कुमार की बाइक चोरी किया था। मार्च 2018 में सरैया मोड़ पर स्थित सूर्यभान सिंह के मेडिकल स्टोर से ताला तोड़कर दुकान में रखे लैपटॉप, एलसीडी टीवी, नगदी सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। उसी रात अहमदपुर गांव स्थित विद्यालय पर पंखा, बर्तन आदि सामान चोरी किया था। उक्त मामले में इसके गिरोह के अन्य अपराधी पकड़े गए थे। यह अपने गिरोह का सरगना था। घटना के बाद से यह फरार चल रहा था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरैया गांव में चोरी के लिए रेकी करते हुए दबोच लिया। इसकी निशानदेही पर तमाम चोरी के सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह अकेले घूमकर अलग-अलग जगहों पर चोरी के लिए स्थान चिह्नित करता था। उसके बाद अपने गिरोह के साथ उक्त स्थानों पर चोरी करता था।
विज्ञापन