{"_id":"5b92cb5f867a557f54638e95","slug":"153634696018-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में सात घायल
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज/महराजगंज। जिले के महराजगंज और शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को अलग अलग हुए हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के हंडिया गांव निवासी अंबुज पाठक (18) पुत्र सतीश चंद बाइक से शाहगंज से घर लौट रहा था। ताखा पूरब गांव के समीप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिरने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह सुईथाकलां गांव निवासी ईश्वरचंद (45) हरगुन (60) व वीरेन्द्र कुमार (25) बाइक से शाहगंज आ रहे थे। जहीरुद्दीनपुर के समीप पट्टीनरेद्रपुर गांव निवासी साइकिल सवार रामधारी (50) से टक्कर हो गई। चारो लोग घायल हो गए। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महराजगंज कस्बे के पास प्राइमरी स्कूल के मोड़ पर सुबह11 बजे बाइक और साइकिल सवार में टक्कर हो गई दोनों सवार घायल हो गए। महराजगंज थानां क्षेत्र के शाहपुर नेवादा निवासी निलेश (35) पुत्र नंदलाल दवा लेने के लिए बाइक से महराजगंज बाजार आ रहे थे । वह वह प्राइमरी विद्यालय के पास मोड़ पर पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे साइकल सवार महराजगंज कस्बा निवासी सतीश मोदनवाल (16) पुत्र प्रेमचंद से टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनो ंको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार निलेश की हालत नाजुक बताई गई है।