{"_id":"5b92ca64867a557ff83017de","slug":"153634670916-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक भोगी कर्मचारी की अधिवक्ता ने की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दैनिक भोगी कर्मचारी की अधिवक्ता ने की पिटाई
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकार्ड रूम में तैनात दैनिक भोगी कर्मचारी की एक अधिवक्ता ने पिटाई कर दिया। जिसके कारण तहसील के कर्मचारी आक्रोशित हो गए। अधिवक्ताओं व अधिकारियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
तहसील के एक अधिवक्ता रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकार्ड रूम में किसी अभिलेख का मुआइना करने गए थे। इसी बीच अभिलेख दिखाने को लेकर दैनिक भोगी कर्मचारी और उनके बीच नोंक झोंक हो गई। आरोप है कि अधिवक्ता ने कर्मचारी की पिटाई कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कर्मचारी आक्रोशित हो गए और अधिवक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर देने की तैयारी शुरू कर दी। घटना की सूचना अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा व महामंत्री श्याम सुंदर यादव सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिली तो आरोपी अधिवक्ता के कृत्य के लिए उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेश यादव व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों की बुलाकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया।