{"_id":"5b91771b867a557ff8301691","slug":"15362598537-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई कर चालीस हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई कर चालीस हजार लूटे
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मठियां बनीडीह गांव के पास गुरुवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे एक अधेड़ की पिटाई कर उसके पास से 40 हजार रुपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गांव की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव निवासी लालजी (50) यूनियन बैंक आफ इंडिया की आलमगंज शाखा से रुपये निकाल कर घर लौट रहे थे। वह साइकल से रामपुर थाना क्षेत्र के मठिया बनीडीह गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। साइकल सवार लालजी की डंडे से पिटाई कर उनके पास से 40 हजार रुपये लूट लिए। रुपये लूटने के बाद बदमाश बाइक से गांव के रास्ते फरार हो गए। बदमाशों को भागने के बाद पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और घर वालों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ रामभुवन यादव ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।