फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला से रुपये और जेवरात भरा बैग छीनकर बदमाश फरार

महिला से रुपये और जेवरात भरा बैग छीनकर बदमाश फरार

Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के यादव नगर के पास गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के पास से नकदी व जेवरात से भरा बैग छीन लिया। बैग छीनकर बदमाश जमालापुर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव निवासी गायत्री दुबे पत्नी रमेश दुबे गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर से यादव नगर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर जा रही थी। वह जैसे ही एक सुनसान जगह पर पहुंची थी कि पीछे से लाल रंग की बिना नंबर की पैसन प्रो बाइक से हेलमेट लगाया हुए दो बदमाश पहुंचे और महिला को धक्का देकर गिरा दिया और उसके पास से बैग लेकर फरार हो गए। बैग में दस हजार नकदी समेत एक लाख के जेवरात थे। महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पीड़ित महिला के परिजनों ने जमालापुर चौकी पर पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन


धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के सुनील कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed