फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सरपत के झुरमुट में मिला नवजात शिशु

सरपत के झुरमुट में मिला नवजात शिशु

Wed, 05 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोडऱी फाटक के समीप रेलवे लाइन के पास मंगलवार की दोपहर सरपत के झुरमुट में एक नवजात बालिका मिली। शिशु को पालन पोषण के लिए गांव के कन्हैयालाल ने रख लिया है। दोपहर में कोडरी फाटक के रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने झुरमुट से शिशु के रोने की आवाज सुनी तो करीब से जाकर देखा। वहां कपड़े में लिपटा शिशु को फेंक दिया गया था। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान पांचू सरोज ने नव जात बालिका को पालन पोषण के लिए कन्हैयालाल प्रजापति को सौंप दिया।
विज्ञापन


सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के काजीपुर विद्यालय के पास चोरी की फिराक में घूम रहे युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। सोमवार की रात प्राथमिक विद्यालय के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो अपरिचित युवकों को देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। ग्रामीण दोनों युवकों के पास पहुँचकर उनके विषय में जानकारी लेना चाहा तो एक युवक मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से गैस कटर, हथौड़ी, चाकू, रिंच आदि बरामद हुआ। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवक की पहचान क्षेत्र के ही रूधौली गांव निवासी नईम तथा मौके से फरार युवक संतोष चौरसिया सुइथाकला के रूप में हुई।
विज्ञापन


सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार में स्थित बीयर की दूकान का ताला तोड़कर दो हजार नकदी व 25 केन बीयर चोर उठा ले गए।
शेरवा गांव निवासी दूकानदार राजबहादुर सिंह (बब्बन) सोमवार को दूकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार को सुबह दूकान के आस पास के लोगों ने बीयर की दूकान का ताला टूटने की सूचना दी। राज बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के उतरगांवा गांव निवासी एवं आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्साधिकारी डा. अरविंद कुमार विश्वकर्मा की सोमवार की रात फैजाबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मार्टीनगंज तहसील मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार विश्वकर्मा पुत्र राम चंद्र विश्वकर्मा रात में लखनऊ से वापस आजमगढ़ लौट रहे थे। वह अपनी कार से फैजाबाद के कैंट थाना क्षेत्र के मदर डेयरी के पास पहुंचे थे तभी कार डिवाइडर से टकराने के बाद पिकअप से भिड़ गई। हादसे में डा. अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।


जौनपुर । बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि एक गूंगी-बहरी बालिका उम्र 8 वर्ष 3 सितम्बर को रोडवेज जौनपुर के पास लावारिस हालत में टहल रही थीं, जिसे राहगीरों ने थाना लाइन बाजार को सुपुर्द किया। थाना लाइन बाजार ने मंगलवार को बालिका को न्यायालय बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान अध्यक्ष अनिल कुमार यादव सहित सदस्य डा. एससी मिश्रा, धनन्जय कुमार सिंह, आनंद प्रेमघन, ममता श्रीवास्तव द्वारा बालिका से पूछताछ किया गया। लेकिन बालिका बोल नहीं पा रही है। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बच्ची को संरक्षण हेतु राजकीय बालगृह (शिशु) इलाहाबाद के लिये आदेश पारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed