फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मवेशियों से लदा ट्रक तालाब में पलटा, आठ की मौत

मवेशियों से लदा ट्रक तालाब में पलटा, आठ की मौत

Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरहटी गांव के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गोवंश से लदा ट्रक तालाब में पलट गया। आठ गायों की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से चार गायों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

रात को करीब 11 बजे एक ट्रक फूलपुर की तरफ से मुंगराबादशाहपुर की ओर आ रहा था। ट्रक हलऊ के पूरा गांव के बेकाबू होकर तालाब में पलट गया। पानी में डूब गया। उसमें लदी गाएं बंधी हुई थीं, जिससे पानी के ऊपर नहीं आ सकीं। डूबने से आठ गायों की मौत हो गई। रस्सी कमजेर होने की वजह से चार गाएं तैरकर ऊपर आ गई उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि हैदरेपुर गांव का एक व्यक्ति पशुओं की तस्करी करता है। वही इन गायों को कहीं ले जा रहा था। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थित को संभाला। पूरी रात पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। गांव के लोग भी डटे रहे किसी तरह से मृत गायों को तालाब से जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया । सुबह पोस्टमार्टम कराकर गांव के एक निर्जन स्थान पर दफना दिया गया। ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा । गांव के लोगों ने जिस व्यक्ति पर आशंका जाहिर की है उसके खिलाफ जांच की जा रही है। आरोप सही पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed