फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ठेकेदार ने जेई को दी धमकी, केस दर्ज ..

ठेकेदार ने जेई को दी धमकी, केस दर्ज ..

Fri, 31 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। इंटरलाकिंग सड़क के निर्माण में घटिया ईंट के इस्तेमाल के चलते भुगतान रोके जाने से खफा एक ठेकेदार ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता को धमकी दी है। ठेकेदार द्वारा अवर अभियंता को फोन पर दी गई धमकी और गालीगलौज का वायस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित अवर अभियंता की तहरीर पर लाइनबाजार थाने की पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ठेकेदार जिले के एक विधायक का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) के अवर अभियंता राजाराम चौहान ने कहा है कि बदलापुर तहसील के भीलमदेव नकहरा में पीएमजीएसवाई मार्ग से अरविंद तिवारी के घर तक इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अनुबंध के तहत सीमेंटेड ईंट का निर्माण कराने वाली कंपनी ओम सांई कांस्ट्रक्शन है। सड़क निर्माण में घटिया ईंट का इस्तेमाल किए जाने के कारण ठेकेदार का भुगतान विभाग ने रोक दिया है। भुगतान रोके जाने के चलते ओम साईं कांस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर मनोज सिंह निवासी शिवापार थाना लाइनबाजार ने 24 अगस्त को उन्हें फोन किया और भुगतान करने का दबाव बनाया। जेई का कहना है कि उन्होंने काम का मानक पूरा करने के बाद ही भुगतान करने की बात कही तो मनोज सिंह उन्हें गालियां दी और एक विधायक का करीबी होने का दावा करते हुए विधायक के पास बुलाने का दबाव बनाया। उन्होंने जब कहा कि वह विधायक से मिल लेंगे तो उन्होंने फोन पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी। यह भी कहा कि वह विकास भवन में उनके कार्यालय में ही आकर उन्हें देख लेंगे। अवर अभियंता ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी जाल माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी मनोज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि जेई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed