{"_id":"5b84471f42c792466f4a1c32","slug":"15353956041-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत..
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुर समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर बदलापुर की सीओ सौम्या पंडेय भी मौके पर पहुंची।
महराजगंज थाना क्षेत्र के बरियारेपुर गांव निवासी कृष्ण चंद पाण्डेय की पुत्री रीना (30) की शादी वर्ष 2008 में स्थानीय थाना क्षेत्र के ठेगहा गांव निवासी आशीष तिवारी पुत्र राजकुमार के साथ हुई थी। उसका पति मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रीना जुलाई में अपने पति के पास मुंबई से वापस आकर ससुराल में अपने दोनों बच्चों के साथ रह रही थी। मृतका के भाई संतोष का आरोप है कि उनकी बहन रीना प्रतिदिन सुबह शाम फोन कर हालचाल लेती थी। सोमवार को उसका फोन नहीं आया। उन्होंने खुद बहन के नंबर पर फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। इसी बीच सूचना आई की उसकी बहन की मौत हो गई। संतोष ने पुलिस को दी गई तहरीर में ससुर राजकुमार तिवारी सहित तीन के खिलाफ दहेजहत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।