फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हत्या कर कुएं में फेंक दिया वृद्ध का शव

हत्या कर कुएं में फेंक दिया वृद्ध का शव

Tue, 28 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के हुरहरी गांव निवासी वृद्ध रामराज उर्फ दुक्खू मौर्य (70) की उनके घर से ही कुछ दूरी पर स्थित कुएं में लाश मिली। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
रामराज उर्फ दुक्खू मौर्य रविवार की रात अचानक ही घर से लापता हो गए। उनकी पत्नी सूखा देवी की नींद खुली तो पति को घर में न देख कर अपनी विवाहित पुत्री को जगाया। दोनों उसकी खोजने निकलीं। आसपास खोजा लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। सोमवार को उनके भतीजे कुएं पर पहुंचे तो भीतर शव देख कर शोर मचाया। लोग इकट्ठा हो गए तो पता चला कि वह कोई और नहीं बल्कि दुख्खू ही है। भतीजों ने इसकी सूचना घर वालों को दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की देखरेख में शव को बाहर निकलवाया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सूखा देवी का कहना है कि कुआं आमतौर पर बांस के ठठरी से ढंका रहता है। ऐसे में उसके पति कुएं में कैसे गिर गए। अगर गिर गए तो ठठरी के अंदर भतीजों को शव कैसे दिख गया। सूखा देवी का आरोप है कि मृतक के भतीजों ने जबरन मृतक की सारी जमीन बैनामा करा लिया हैं, जिसका केस कोर्ट में चल रहा है। भतीजे मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे । इसी कारण उन्होंने हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए कुएं में फेंक दिया। उधर पुलिस इसे आत्महत्या बता रहीं है। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि विवाद हो सकता है कारण
केराकत। मृतक रामराज उर्फ दुक्खू मौर्य की सिर्फ लड़कियां ही हैं। सबकी शादी हो चुकी है। लड़कियों की शादी में उनके भतीजों ने मदद की थी। इसके एवज में उन्होंने दुक्खू से उनके हिस्से का बैनामा करा लिया था। तभी से दुक्खू नाराज हो गए और उन्होंने बैनामा रद्द कराने के लिये कोर्ट में मुकदमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed