फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तीन तलाक की धमकी पर एसपी से लगाई गुहार

तीन तलाक की धमकी पर एसपी से लगाई गुहार

Tue, 28 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित होने के बावजूद पति द्वारा सऊदी अरब से तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजा है।

शाहगंज निवासी सूफियाना सोमवार को दीवानी न्यायालय अपने मुकदमे के संबंध में आई थीं। वहीं से प्रधानमंत्री को फैक्स किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर प्रार्थना पत्र दिया। उसका निकाह अरमान से हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हुए। दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूफियाना ने न्यायालय में दहेज उत्पीड़न एवं भरण पोषण के लिए मुकदमा दायर किया था। सूफियाना का कहना है कि शौहर ने कहा मुकदमा न लड़ो और उसे घर ले गया। 21 अगस्त की रात पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे मारापीटा। वे उसकी जान ले लेते लेकिन शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। ससुराल वालों ने धमकी दी है कि कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने वाले वे जान से मार देंगे। मारपीट की घटना के दो दिन बद 23 अगस्त को उसका शौहर अरमान सऊदी अरब चला गया और 26 अगस्त को फोन करके उसने तीन तलाक की धमकी दी। ससुराल वालों द्वारा मारने-पीटने की शिकायत उसने शाहगंज पुलिस से की लेकिन वहां रिपोर्ट नहीं लिखी गई और न ही चोटों का मेडिकल कराया। इसके बाद महिला ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed