फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रा की मौत संदेह के घेरे में

छात्रा की मौत संदेह के घेरे में

Sat, 25 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बारी गांव नेवादा रेलवे पुल के पास स्नातक की एक छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह पाया गया। छात्रा के शरीर पर चोट के गंभीर निशान नहीं हैं। जहां पुलिस इसे पारिवारिक कलह में आत्महत्या बता रही है। वहीं परिवारवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव निवासी अनिल कुमार तिवारी की 18 वर्षीय पुत्री कोमल तिवारी का परिवार में मोबाइल को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से शाम को बहाना बनाकर निकल गई। देर रात घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। शुक्रवार की सुबह मडियाहूं थाना क्षेत्र के बारी गांव नेवादा रेलवे स्टेशन से आगे रेलवे पुल के पास ग्रामीणों ने छात्रा का शव देखा तो वहां मौके पर भारी भीड़ लग गई। खोजबीन कर रहे परिजन मौके पर पहुंच गए। छात्रा का शव देख उनके होश उड़ गए। मृतका सरस्वती महाविद्यालय दमोदरा से बीएससी प्रथम वर्ष उत्तीर्ण हुई थी। पारिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से वह द्वितीय वर्ष में प्रवेश न पाने से क्षुब्ध थी। इसी कारण उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। मां अनीता तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर दबी जुबान से परिवारवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed